बस स्टॉप बनाने की मांग की
मेरठ। वार्ड 73 के पार्षद अब्दुल गफ्फार ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर शास्त्रीनगर सेक्टर 12 में बस स्टॉप बनाने की मांग की है। बताया कि शुभकामना हास्पिटल के सामने हापुड़ रोड पर बस स्टॉप था, जो तोड़ दिया गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।