गोकशी की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
दोघट (बागपत)। आजमपुर मुलसम गांव में गोकशी की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर थानाध्यक्ष चितवन कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा गाय बीमार थी। उसकी मौत हो गई है। गोकशी का कोई मामला नहीं है। पुलिस के सामने ग्रामीणों ने गाय को दफना दिया। एसओ ने बताया कि किसी ने झूठी सूचना दे दी थी। गाय की मौत बीमारी से हुई है। ब्यूरो