रस्साकसी में सृष्टि, नैना ने बाजी मारी
मेरठ। महेश नवमीं के अवसर पर माहेश्वरी मित्र मंडल की ओर से चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में बृहस्पतिवार को महिला मंडल की ओर से खेलों का आयोजन हुआ। महिलाओं व बालिकाओं के लिए खेल हुए। इसमें रस्साकसी, खोखो आदि गेम्स हुए। जूनियर व सीनियर दो वर्गों में प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकसी में जूनियर वर्ग में सृष्टि, नैना, परिधि, अंजलि विजेता बनीं। सीनियर वर्ग में रीमा, स्वाति, रचना, अंकिता, कनिका, गुंजन, राशि, साक्षी, अमृता, पूजा, मंजू, आयुषी व नुपूर विजेता रहीं। खोखो में जूनियर वर्ग में परिधि, भूमि, नैना, नैन्सी व मिली विजेता बनीं। सीनियर वर्ग में मंजू, नेहा, कनिका, राशि, पूजा, आयुषी, स्वाति, रीमा, रुचि, रुचि तापड़िया, कविता व अंकिता ने बाजी मारी। आयोजन की संयोजिका राज राठी, आशा राठी व लता टावरी रहीं। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष मधु डांगरा, सचिव प्रगति माहेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष मंजू हरकुट, अनू टावरी, रेखा गांधी, कविता, मीनाक्षी, गुंजन, सुनीता व अंकिता आदि का सहयोग रहा।