गंगानगर। डिवाइडर रोड चिराग प्लाजा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा में चौथे दिन कथा व्यास ने भक्तों को नृसिंह भगवान की कथा सुनाई। पंडित चरण दत्त कात्यायन ने कथा के अनेक प्रसंगों पर का वर्णन करते नृसिंह भगवान की कथा सुनाई। मुक्ति एवं भक्ति ज्ञान वैराग्य के स्वरूपों को विशेष वर्णन किया। कहा कि प्राणी का कल्याण श्रीमद्भागवत कथा सुनने व इसके उपदेशों को जीवन में उतारने से हो जाता है। कृष्ण बाल गोपाल के जन्मोत्सव का वर्णन किया गया। इस मौके पर मनोज कुमार, अश्वनी श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, पंकज शर्मा, लोकेश, आदित्य अग्रवाल, हर्षिता, सुनीता, अकेश, उमानंद शर्मा, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।