ताइक्वांडो में मेरठ की बांध्वी ने जीता कांस्य
मेरठ। जयपुर के मानसिंह स्टेडियम आयोजित ताइक्वांडो की नेशनल चैंपियनशिप में मेरठ की बांध्वी ने कांस्य पदक जीता है। ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा हुई प्रतियोगिता में बांध्वी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 55 किग्रा भार वर्ग में यह कारनामा किया है। बांध्वी करन पब्लिक स्कूल में ताइक्वांडो का अभ्यास कर रही है। उनके इस प्रदर्शन के बाद स्कूल स्टाफ ने खुशी व्यक्त की है।