व्यापारी सम्मेलन की तैयारी पूर्ण
मेरठ। मेरठ वस्त्र निर्माता एसोसिएशन के तत्वाधान में होने जा रहे व्यापारी सम्मेलन की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यह जानकारी देते हुए संगठन के महामंत्री पंकज कुमार जैन ने बताया कि सम्मेलन आज 31 मई बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित सुभद्रा फार्म पर दोपहर एक बजे प्रारंभ होगा जिसमें जिले के सभी हैंडलूम, पावरलूम व्यापारी भाग लेंगे। व्यापारी सम्मान सम्मेलन के साथ ही मेरठ वस्त्र निर्माता एसोसिएशन द्वारा भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा को सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक बनाया गया है।