फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यरत महिलाओं एवं सहायिकाओं से विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य विभागों का कार्य ना कराए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि शासन स्तर पर विभागीय कार्यों के अलावा अन्य विभाग के कार्य न लिए जाने के विषय में एक पत्र जारी किया गया था, इसके बाद भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से कार्य लिया जा रहा है। अब बाल गणना की ड्यूटी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से करवाए जाने पर जोर दिया जा रहा है। यह कार्य आंगनबाड़ी महिलाओं का नहीं है। शहर अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने बताया कि पहले से ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर काम का बोझ है इसलिए वह केवल अपने विभाग से संबंधित कार्य ही करेंगी। अन्य विभाग का कार्य न कराए जाने की मांग को लेकर संगठन की ओर से जिला प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा।


खास बातें:
बाल गणना में ड्यूटी लगाने का किया जा रहा है विरोध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें