मेरठ। मार्निंग वॉक पर निकले सीडीए के रिटायर्ड ऑडिटर की देहली गेट चौराहे पर अचानक मौत हो गई। पुलिस हार्ट अटैक को मौत की वजह मान रही है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला भगवत पुरा ब्रह्मपुरी निवासी रामकुमार (76) सीडीए से सीनियर ऑडिटर के पद से रिटायर्ड थे। वर्तमान मेें भगवतपुरा में पत्नी ओमवती व दो बेटों योगेश और मुकेश के साथ रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पौने छह बजे रोजाना की तरह रामकुमार घर से टहलने निकले थे। पुत्र योगेश के अनुसार करीब सवा छह बजे एक परिचित ने घर आकर सूचना दी कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। उनका शव देहली गेट चौराहे पर पड़ा है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि संभवत: दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। परिजनों के आग्रह पर शव को बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया।
खास बातें:
देहली गेट चौराहे पर मिला शव, पुलिस ने हार्ट अटैक माना