छात्रवृत्ति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ। छात्रवृत्ति की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने बहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस अवसर पर डीएन कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सम्राट मलिक ने बताया कि शिक्षा सत्र 2017-18 में सरकारी शिक्षण संस्थानों के छात्रों की शुल्क प्रतिपूर्ति व छात्रवृत्ति नहीं आई। जबकि निजी संस्थानों की आ गई है जो छात्रों को ना देकर स्वयं रख रहे हैं। यह नियम विरूद्घ है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि इन संस्थानों की जांच कराकर इनके खिलाफ कार्रवाई कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। इस आशय का एक ज्ञापन भी प्रदर्शनकारी छात्रों ने जिला प्रशासन को सौंपा, इस दौरान विभिन्न कॉलेजों के छात्र नेता शुभम मलिक, आनंद प्रकाश सिद्घार्थ, अभिनव चावला, हेविन खान, जुबैर अंसारी, शादाब चौधरी आदि रहे।