फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड देरी से चल रही राज्यरानी एक्सप्रेस रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस पिछले एक महीने से रिकॉर्ड देरी से चल रही है। दो दिन पहले यह ट्रेन 17 घंटे देरी से सिटी स्टेशन पहुंची थी। ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए रेलवे ने इसे सोमवार को रद्द कर दिया। सोमवार को यह ट्रेन मेरठ सिटी से लखनऊ के लिए रवाना नहीं हो सकी। ट्रेन में रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को इसका पता स्टेशन पर जाकर हुआ। अब इस ट्रेन को मंगलवार सुबह निर्धारित समय पर रवाना किया जाएगा। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से दोपहर करीब सवा बारह बजे पहुंची, जबकि संगम एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर करीब दो बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें