फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

433 गर्भवती महिलाओं का किया जाएगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
1273 बच्चों का किया जाएगा टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। ग्राम स्वराज अभियान के तहत 433 गर्भवती महिलाओं और शून्य से दो साल तक के 1273 बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह जानकारी सीएमओ कार्यालय में शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में दी गई। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी ने बताया कि 14 अप्रैल से पांच मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित 15 ग्राम पंचायतों में विशेष सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक शत-प्रतिशत पूरा किया जाएगा। 174 गर्भवती महिलाओं और 471 शून्य से दो साल तक के बच्चों का आयु के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी प्रकार प्रदेश सरकार द्वारा चिन्हित 12 ग्राम पंचायतों एवं 16 वार्डों में 259 गर्भवती महिलाओं एवं 802 शून्य से दो साल तक केबच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कुल 63 सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. विश्वास चौधरी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत शर्मा, राजकुमार शर्मा, बब्बन शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें