मेरठ। मेरठ मंडप एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन अध्यक्ष मनोज गुप्ता व महामंत्री विपुल सिंघल ने बताया कि अप्रैल में शासन से शमन योजना प्रस्तावित है। शमन योजना आने के बाद 80 से 90 प्रतिशत निर्माण स्वत: शमन शुल्क देकर वैध की श्रेणी में आ जाएंगे। अनुरोध किया कि वह आयुक्त मेरठ मंडल से वार्ता कर सभी मंडप स्वामियों को अगली शमन योजना आने तक के लिए किसी भी प्रकार की कार्रवाई से मुक्ति दिलाएं। इस दौरान सुबोध गुप्ता, राकेश बाटला, देवेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुनील जैन, समर अलवी, गिरीश मित्तल, शिवा सिंघल आदि मौजूद रहे।