मोरना। शुक्रताल में गुर्जर धर्मशाला का वार्षिक अधिवेशन आज होगा। धर्मशाला अध्यक्ष सत्येंद्र पाल आर्य ने बताया कि अधिवेशन में समाज के प्रगतिशील युवक व युवतियों का सम्मान और समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने के लिए वक्ता अपने विचार रखेंगे। बुधवार को इस संबंध में बैठक की गई। उपाध्यक्ष भंवर सिंह, महकार सिंह, ऋषिपाल, टेकचंद वर्मा, राजेंद्र सिंह, पूरण सिंह, प्रहलाद सिंह, डॉ. ब्रहमपाल सिंह, डॉ. टीकाराम आदि मौजूद रहे।