टंकी का निर्माण कराने की मांग
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में पानी की टंकी का निर्माण कई दिन से रुका हुआ। रास्ते में पड़े ईंटों के कारण असुविधा हो रही हे। आए दिन यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों भी चोटिल हो रहे है। गांव के धर्मपाल, देवेंद्र, प्रदीप, ओमपाल, शिवकुमार, सुभाष, हरबीर ने निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।