26 मार्च को धूमधाम से निकाली जाएगी पालकी शोभायात्रा
देवबंद (सहारनपुर)। श्री साईं धाम सेवा समिति और श्री साईं सेवा ट्रस्ट की बैठक में 26 मार्च को पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाले जाने का निर्णय लिया गया। सोमवार को सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित श्री साईं धाम मंदिर में आयोजित हुई। इसमें संस्थापक राकेश अग्रवाल ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री साईं पालकी शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। साथ ही बताया कि 26 मार्च की सुबह शोभायात्रा शिव शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर एमबीडी चौक, मेन बाजार, मित्रसैन चौक को होते हुए एचएवी इंटर कालेज पर संपन्न होगी। उसके उपरांत श्री साईं धाम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सचिन गर्ग, ऋषि कपूर, सचिन, गौरव प्रभाकर, सुनील गुप्ता, लवकेश आदि मौजूद रहे।