बुढ़सैनी गांव से लापता किशोर टटीरी स्टेशन पर मिला
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बुढ़सैनी गांव से लापतर किशोर शनिवार को टटीरी रेलवे स्टेशन पर घूूमता मिला। इसकी सूचना बालैनी पुलिस को दी । गांव से किशोर के परिजन पहुंचे। नरेंद्र ने बताया कि उसका पुत्र बादल शुक्रवार की शाम से लापता हो गया था। बालैनी थाने में इसकी सूचना दी थी। काफी खोजने के बाद भी पता नहीं चला । बादल से पूछताछ में उसने बताया दो युवक ने रास्ता पूछा । इसके बाद उक्त बाइक सवार ने बाइक पर बैठा लिया। स्टेशन पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने उन्हें अपने साथ ले गए। उन युवकों को वह नहीं जानता है।