कंकरखेड़ा। श्रद्धापुरी स्थित नागेंद्र गोस्वामी के आवास पर गो रक्षकों ने एक बैठक का आयोजन किया। अध्यक्षता एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली ने और संचालन सदस्य दीपा चौधरी ने किया। अंशुमाली ने कहा कि आज लावारिस गाय इधर उधर घूमते हुए कूड़ा करकट व घातक चीजों का सेवन करके बीमार हो जाती हैं। यहां तक की कई बार उनकी इस कारण मौत भी जो जाती है। इसके अलावा सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वाले जीवों को टक्कर मारकर घायल कर देते हैं। उनका उपचार तो सोसाइटी के लोग करते हैं, लेकिन कोई उपयुक्त स्थान उपलब्ध न होने की वजह से उनका निरंतर उपचार नहीं हो पाता। ऐसे में क्षेत्र के आसपास गोशाला और वेटनरी हॉस्पिटल का निर्माण होना चाहिए। इस संबंध में जल्द ही सीएम को ज्ञापन भेजा जाएगा। अंकिता चौधरी, इंद्रपाल बजरंगी, प्रमोद कुमार, वंदना आहूजा, मयंक वर्मा आदि मौजूद रहे।