कंकरखेड़ा। यूपी 100 पर तैनात पुलिसकर्मियों की कंकरखेड़ा थाने में इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बैठक ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों को मानवता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी भी तरह से घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल पहुंचवाएं। सहारनपुर में सड़क दुर्घटना में घायल युवकों की मौत के मामले में यूपी 100 पर तैनात पुलिस की लापरवाही सामने आई है। ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर ने यह भी बताया कि सहारनपुर में दोनों युवकों की मौत के बाद आरोपी सभी सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है।