डीजे संचालकों से हो रही लोगों की झड़प
बागपत। हाईकोर्ट की सख्ती से डीजे संचालक टेंशन में नजर आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जिनके मकान में शादी समारोह हैं और उनके द्वारा पहले ही डीजे बुक करा लिया गया है। डीजे संचालक उन पर प्रशासन से अनुमति लेने का दबाव बना रहे हैं। लोगों का कहना है कि डीजे संचालक ही अनुमति ली। इसको लेकर डीजे संचालकों और लोगों के बीच विवाद चल रहा है। कस्बा अमीनगर सराय में इस तरह के हर रोज मामले सामने आ रहे हैं। डीजे संचालकों से लोग अपने रुपये वापस मांग रहे हैं।