दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल
चांदीनगर (बागपत)। बालैनी निवासी नरेंद्र राय चमरावल से वापस अपने घर जा रहा था। चमरावल-कैहरका मार्ग पर सामने आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दूसरी बाइक पर अकरम निवासी पांची सवार था। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।