केंद्रीय मंत्री को क्षेत्र समस्याएं बताईं
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सत्या युवा ब्रिगेड समिति के सदस्य केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिले। क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराया । बताया दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर दो पैसेंजर ट्रेन 54059 और 54060 रद्द हो गई है, इसको दोबारा से चलवाया जाए। मेरठ-बागपत मार्ग पर गड्ढे हो गए है, जिसको भरवाया जाए। कबड्डी और क्रिकेट के खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान बनवाने की मांग की। समस्याओं के समाधान होने पर क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचेगा। केंद्रीय मंत्री ने समस्याओं का जल कराने का आश्वासन दिया। चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि रोहित कुमार, अरविंद शर्मा, सचिन राजपूत, महेश गोयल, अंकुर मानव, आदेश तोमर मौजूद रहे।