कैंडल जलाकर शहीदों को किया याद
बागपत। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विजय दिवस के मौके पर शहीदों को याद किया। कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है। डॉ. शालिनी, डॉ. राकेश, ओमबीर ढाका, डॉ. शकील अहमद, शराफत अली, मोमिन, मोनू मौजूद रहे। उधर विजय दिवस पर मेरठ में कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के परिजनों बसों से रवाना हुए। सुभाष नैन, नीरल, ब्रहमाल, ओमप्रकाश, विनोद, रमेश, धर्मवीर, रामपाल, अभिषेक, कृष्णपाल, रविंद्र, बलवीर, सतवीर, हरेंद्र, राकेश, बलवान मौजूद रहे।