फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारियों का अनशन जारी
विज्ञापन

मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कलक्ट्रेट में महिलाओं का क्रमिक अनशन बुधवार को भी जारी रहा। अपनी 13 सूत्रीय मांगों को शासन स्तर पर मनवाने के लिए आंगनबाड़ी महिला कर्मचारी 22 अक्टूबर से आंदोलित हैं। बुधवार को मंजू रानी, प्रीती यादव, अनीता, ओमवती, गीता, बाला, नूतन, अनीता मित्तल आदि 11 महिलाएं अनशन पर बैठी। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने बताया कि कई बार प्रशासन के माध्यम से शासन को मांगों के प्रति अवगत कराये जाने के बाद अभी तक किसी भी अधिकारी ने आंगनबाड़ी महिलाओं की मांगों पर ध्यान नहीं दिया। उनकी इस अनदेखी से महिलाओं में रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग कि इन महिलाओं का मानदेय बढ़ाया जाए और उनकी अन्य समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें