ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
मेरठ। न्यू युवा सेवा सामाजिक संगठन द्वारा बच्चा पार्क पर शनिवार दोपहर को ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। संगठन के अध्यक्ष राजन भोला ने बताया कि आजकल लोग जल्दी के चक्कर में हेलमेट का उपयोग नहीं करते और वाहन चलाते समय फोन पर बात करते है जो सुरक्षा के लिए घातक है। साथ ही उन्होंने एसपी ट्रैफिक से मांग की हापुड़ अड्ड़ा, गोला कुंआ, लिसाड़ी गेट चौराहा, भूमिया का पुल पर ज्यादा जाम रहता है। इन चौराहों को जाम से मुक्त करने के लिए प्रयास किए जाएं। इस दौरान मनोहर गुरू नानी, दिनेश आहूजा, सारिक, आदिल, हरिओम, शाहिद खान, हनी भाटिया, जितेंद्र पाहवा मौजूद रहे।