फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया
विज्ञापन

सहारनपुर। इस्लामिया डिग्री कॉलेज में नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता नगरायुक्त गौरव वर्मा, अनवार अहमद अंसारी और डॉ. आरके शर्मा ने संयुक्त रूप से की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गीताराम ने स्वच्छ भारत मिशन के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि स्वच्छता सभ्य समाज की पहचान है। हमें अपने घर के साथ ही आस पड़ोस और गांव व शहर को साफ रखने में अपना योगदान देना चाहिए। यदि हम सफाई न कर सकें तो कम से कम गंदगी भी न फैलाएं। इस मौके पर राजेंद्र कुमार, दीपक कुमार, अमित कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार, मनोज कुमार, अमर ज्योति, डॉ. नदीम अहमद, डॉ. आरती जैन, डॉ. असमा हुसैन, डॉ. नीलू खेड़ा, डॉ. रेहाना, डॉ. मनोज, डॉ. निधि गर्ग, डॉ. सपना, डॉ. आयशा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें