सुभारती ने मनाया फार्मेसिस्ट दिवस
मेरठ। स्वामी विवेकानंद विवि के सुभारती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में सोमवार को फार्मेसिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, निबंध, मॉडल के माध्यम से अपने विचार रखे। प्रोफेसर डॉ. यूके सिंह ने फार्मेसिस्टों द्वारा की गई रिसर्च और स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में मनीष पाठक, फैजी मुजफ्फर, गौरव उपाध्याय, प्रभात सिंह, विक्रांत, सुमिता मौजूद रहे।