मेरठ। हापुड़ अड्डा चौराहे से लिसाड़ीगेट रोड पर सोमवार को भीषण जाम लगा। लिसाड़ी गेट थाने के पास ही दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। लोगों ने शिकायत की। लेकिन थाना पुलिस ने जाम खुलवाने की जहमत तक नहीं उठायी। लिसाड़ी गेट चौराहे से लेकर प्रह्लाद नगर तक स्थानीय लोग जाम खुलवाने में जुटे रहे। कई बार लोगों में मारपीट की नौबत आ गई। गौरतलब है कि लिसाड़ी गेट थाने से पहले चौराहे पर रोजाना ही जाम रहता है। लेकिन पुलिस और ट्रैफिक अफसर इस पर ध्यान नहीं देते।