फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर रही रद, संगम पांच घंटे लेट, नौचंदी ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। रेलवे सेक्शन पर ब्लॉक के चलते दिल्ली-जालंधर सुपर एक्सप्रेस पांचवें दिन भी रद्द रही। सितंबर माह मेें यह ट्रेन 9 दिन रद्द हो चुकी है। ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को रोजाना अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराना पड़ रहा है। अगस्त माह में ट्रेन को दिल्ली-जालंधर के बीच न चलाकर अंबाला तक ही चलाया गया था। वहीं पिछले दस महीने से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस मंगलवार को भी निर्धारित आगमन समय से पांच घंटेे देरी से दोपहर करीब पौने बारह बजे सिटी स्टेशन पर पहुंची। जबकि इसके साथ ही लेट पहुंच रही नौचंदी एक्सप्रेस ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए सिर्फ आधा घंटे की देरी से स्टेशन पर आमद दर्ज कराई। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सुपर एक्सप्रेस के चलाने या रद्द करने का निर्णय दिल्ली से होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें