लखनऊ में जीते स्वर्ण पदक
छपरौली (बागपत)। लखनऊ में 16 और 17 सितंबर को हुई 51वीं यूपी स्टेट चैंपियनशिप में 100 मीटर व 200 मीटर की दौड़ में तिलवाड़ा गांव निवासी अमन खोखर ने स्वर्ण पदक जीता। जीत से गांव में खुशी की लहर है। गांव पहुंचने पर उसका स्वागत किया। अमन ने बताया जीत से नेशनल प्रतियोगिता के लिए एंट्री हो गई है।