सीएमओ कार्यालय पर धरना
मेरठ। यूपी मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रयल एसोसिएशन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में अपनी लंबित मांगों को लेकर एक दिन का कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया। इसमें मुख्य मांग थी कि जनपद में पद रिक्त होने के दृष्टिगत समायोजित किया जाएं और वरिष्ठ सहायकों से प्रधान सहायक केपद पर पदोन्नत किए जाएं। इस दौरान विनोद चौधरी, गौतम सिंह, राजेश शर्मा, कमल बंसल, उमानंद शर्मा, विनोद चौधरी, मधुसूदन शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, बिजेंद्र सिंह, सरोज भारती, सोनी गुप्ता आदि थे।