दाहा में डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग
दोघट/ दाहा (बागपत)। चौगामा क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से मिला और उन्हें विभिन्न समस्याओं से युक्त ज्ञापन सौंपा। पप्पन राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार को दिल्ली में सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के आवास पर पहुंचा। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा को उच्चीकृत कर डिग्री कॉलेज बनवाने की भी मांग की । इस मौके पर सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने प्रतिनिधि मंडल ने भरोसा दिलाया उनकी मांगों को पूरा कराने का प्रयास करेंगे। इसमें जयपाल सिंह, मांगेराम, रमेश आर्य, विक्रम राणा, राज कुमार, जितेंद्र, सोनू आदि रहे।