एक सितंबर को होगा दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह
मेरठ। वरिष्ठ साहित्यकार स्वर्गीय दुष्यंत कुमार की याद में दिए जाने वाले दुष्यंत स्मृति सम्मान समारोह एक सितंबर को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित किया जाएगा। बुधवार को आयोजन समिति ने प्रेस वार्ता कर इस बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल और वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित होंगे। अध्यक्षता सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के महानिदेशक डॉ. ओंकार राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि और वक्ता पूर्व सांसद और जनता दल यूनाइटेड के प्रधान महासचिव केसी त्यागी हैं। इस बार दुष्यंत स्मृति सम्मान राष्ट्रवादी कवि डॉ. हरिओम पंवार और वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार अजित अंजुम को दिया जाएगा। डॉ. राजेंद्र ने बताया साहित्यकार दुष्यंत की याद में दिया जाने वाला यह 11वां समारोह होगा। प्रेस वार्ता में डॉ. राहुल शर्मा, डॉ. वीर सेन और अमित तोमर मौजूद रहे।