मेरठ। ब्रदरहुड वेलफेयर सोसाइटी ने स्वतंत्रता दिवस पर हापुड़ रोड स्थित केयर हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर लगाया। शुऐब, नफीस अहमद, जुनेद, फैसल, सतीम सफी, जिया, शाद अंसारी, प्रहलाद, जफर आलम, हाजी जावेद, शाकिर, अतहर, तंसीर, इन्तखाव आदि 52 लोगों ने रक्तदान किया। जीजीआईसी के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया। शाहिद, मतीन, याकूब अली आदि मौजूद रहे।