फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा सिंह फुटबाल लीग 2017

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ (ब्यूरो)। तोपखाना मैदान में खेली जा रही दुर्गा सिंह फुटबाल लीग 2017 में बुधवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। जिला फुटबाल संघ के सचिव व फुटबाल कोच ललित पंत ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच सनराइजर्स क्लब और मोदीपुरम क्लब के बीच खेला गया। मैच 1-1 से बराबरी पर रहने पर फैसला ट्राई ब्रेकर के आधार पर किया गया। पांच पेनाल्टी किक में से सनराइजर्स क्लब ने 5 गोल किए, जबकि मोदीपुरम क्लब चार गोल ही कर सका। दूसरा सेमीफाइनल गॉडविन शील्ड क्लब और मेरठ स्पोर्टिंग क्लब के बीच हुआ। मैच के पहले हाफ में खेल के 20वें मिनट में शील्ड क्लब ने एक गोल किया। स्पोर्टिंग के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई शानदार अवसर बनाए लेकिन कामयाब नहीं हो सके। शील्ड क्लब ने 26वें मिनट में दूसरा गोल कर मैच 2-0 से जीत लिया। मुख्य अतिथि फुटबाल संघ के अध्यक्ष उदयभान सिंह रहे। हरिप्रसाद सिंह, जय सिंह, आनंद कश्यप, जेम्स, वेद प्रकाश, अशोक भटनागर आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को फाइनल मैच शाम चार बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें