फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलेक्स के जन्मदिन पर काटा 11 किलो का केक

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र में एक पालतू कुत्ते एलेक्स का जन्मदिन मनाकर 11 किलो का केक काटा गया। समारोह में काफी संख्या में पशु प्रेमी शामिल हुए। ट्रांसलेम कॉलेज के निदेशक एवं पशु प्रेमी डॉ. शमीम अहमद ने यह आयोजन कराया। कुछ कलाकारों ने गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। लकी ड्रॉ निकालकर पुरस्कार दिए गए। पालतु कुत्ते के लिए शीशे का घर, बेड, एसी, पंखे तक की सुविधा की गई है। परिसर में झूला, कॉटेज और पूल भी है। डॉ. शमीम ने बताया कि कोविड के समय यह कुत्ता घायल हालत में मिला था। उपचार देने के बाद उसकी लगातार विशेष देखभाल की जा रही है। समारोह में दादा- दादी आश्रम की संचालिका नम्रता शर्मा सहित कई राज्यों से पशु प्रेमी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें