दौराला- 103 साल की कृष्णा देवी अपने परिवार के साथ। स्रोत : परिजन
दौराला। दौराला कस्बे की 103 वर्षीय कृष्णा देवी ने सोमवार को अपने परिवार की सलामती के लिए अहोई का व्रत रखा। दिनभर उपवास रखने के बाद कृष्णा देवी ने तारों को देखकर अपने बच्चों की आरती उतारी। बच्चों ने जूस पिलाकर उनका उपवास खुलवाया। बड़े बेटे पुरुषोत्तम उपाध्याय ने बताया कि उनकी माता कृष्णा देवी दिनचर्या के अधिकांश कार्य स्वयं करती हैं। सोमवार को सुबह से ही उन्होंने अपने बच्चों की दीर्घायु के लिए अहोई का व्रत रखा। उन्होंने अपनी पुत्रवधुओं को अहोई माता के व्रत की कथा सुनाई। इसके बाद सभी ने तारों को देखकर उपवास खोला। कृष्णा देवी को उनके बेटों, पोतों, पड़पोतों ने माला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। संवाद