दौराला। कस्बे में जीटी रोड स्थित तुलसी होटल पर कांवड़ सेवा शिविर संचालकों का धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल ने शॉल, बैज एवं पटका डालकर सम्मानित किया। प्रदीप सैनी ने विशाल शिव कांवड़ सेवा समिति की अध्यक्षता में हर वर्ष की भांति खाना-पीना, जलपान, दवा एवं विश्राम की संपूर्ण व्यवस्था की गई। समाजसेवी किरण सिंह सैनी एवं धर्म रक्षा सेवा सत्संग मंडल के पुरुषोत्तम उपाध्याय ने भगवान शिव के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुरुषोत्तम उपाध्याय ने कहा कि ऐसे शिविरों से समाज में सेवा के भाव जागृत होते हैं। संचालन सुनील अहलावत ने किया। इस दौरान बाबा हीरालाल, मनोज कुमार, राजकुमार, मुकेश अहलावत, रामकुमार, सुभाष गौड़, राजवीर सिंह, शिवनंदन, सूरजभान शर्मा, सचिन उपाध्याय आदि का सहयोग रहा।