ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे की है। दिल्ली से मेरठ की ओर एक एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी। शिवपुरम रेलवे फाटक के पास जब ट्रेन पहुंची तो वहां एक युवक उसकी चपेट में आ गया। सूचना पर टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम ने बताया कि काफी देर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। बाद में शव मोर्चरी भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए युवक की उम्र करीब 45 वर्ष है।