खरखौदा। गांव धनौटा में जेएमडी गुर्जर समिति के नेतृत्व में 20 से 22 फरवरी तक कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा था। समिति के अनुसार टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। शुक्रवार को फाइनल मैच पबला एवं भाटी क्लब नोएडा के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल व भाजपा नेता रोबिन गुर्जर दोनों ने संयुक्त रूप से किया। फाइनल मैन में भाटी क्लब नोएडा ने जीत हासिल की। यहां आशीष प्रधान, अंकित मुखिया, सचिन लोहिया, प्रवेश लोहिया, डा. रणवीर, अमित, रुबेश लोहिया, सिद्धार्थ समेत कई लोग रहे।