मवाना। मेरठ-बिजनौर मार्ग पर शनिवार को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण भीषण जाम लग गया। जिस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम पर काबू पाया। सुभाष चौक से कुछ पहले गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली साइड में खड़ी कारों की वजह से फंस गई। जिस कारण चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रैक्टर-ट्रॉली के कारण मेरठ-बिजनौर मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसे देखते मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने साइड में खड़ी कारों को हटवा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली को निकाला। इसके बाद जाम पर काबू पाया जा सका। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर अभियान चलाया जाएगा।