संस्कार भारती ने मनाया वसंतोत्सव
मेरठ। संस्कार भारती नेहरू नगर इकाई ने वसंतोत्सव मनाया। इस दौरान भारत माता की पूजा कर राष्ट्र आराधना की तो मां सरस्वती का पूजन कर बसंत उत्सव मनाया। प्रकाश चंद बंसल ने देशभक्ति की कविता भी सुनाई। वहीं कवयित्री शशी शर्मा, अल्पना सिंह, सुरेंद्र टांक ने भी कविता पाठ किया। जसवंत सिंह, माधुरी, सुप्रिया टांक, गीतिका टोंक, रुद्राक्ष आदि मौजूद रहे।