मवाना। मिल रोड स्थित एक गन हाउस पर बुधवार को एसडीएम एवं सीओ मवाना अभिलेख जांचने पहुंचे। उन्होंने कागजात एवं शस्त्रों के रखरखाव की स्थिति देखी। हालांकि निरीक्षण में सब कुछ ठीक पाया गया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि वह बुधवार को सीओ मवाना पंकज कुमार के साथ मासिक निरीक्षण के लिए मिल रोड स्थित हिंदुस्तान गन हाउस पर पहुंचे। वहां सेल्समैन लोकेश उन्हें मिला। उन्होंने सभी रजिस्टर व शस्त्रों, गोलियों के रखरखाव की स्थिति देखी। काफी देर निरीक्षण के बाद उन्हें सब कुछ ठीक मिला। उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण अधिकारियों के आदेश पर किया जाता है।