बागपत। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र ने बड़ौत ब्लॉक के लायन गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर उन्हें कई कमियां मिली। शिक्षकों डायरी न मिलने, अपूर्ण पाए जाने एवं छात्र-छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। बीएसए ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक मितलेश, सहायक अध्यापक नीरू चौधरी का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिया गया। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण निरंतर जारी रहेगा। शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जाएगा।