सरधना। शुक्रवार सुबह अलीपुर स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी से सौरभ सागर जी महाराज ने सरधना के लिये विहार किया। इस दौरान सौरभ सागर जी महाराज के साथ सैकड़ों की संख्या में शृद्धालु भी साथ रहे। नगर में मंगल प्रवेश पर उनका बैंडबाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। शृद्घालुओं ने महाराज की जगह-जगह आरती की और बैंडबाजे के साथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पहुंचे। उनकी आरती करके प्रक्षालण किया, जिससे सारा माहौल भक्तिमय हो गया। जैन समाज के करीब 21 संस्थाओं की प्रबंध समितियों ने फल अर्पित करके महाराज का स्वागत किया।