शाइनिंग स्टार ने मनाया बाल दिवस
मेरठ। शाइनिंग स्टार लेडीज क्लब की सदस्याओं ने बाल दिवस मनाया। आयोजन बृहस्पतिवार को एमपी स्वामी स्कूल प्रभात नगर में हुआ। सदस्याओं ने स्कूल में पहुंचकर बच्चों के साथ गेम्स खेले। ईनाम व खाद्य सामग्री बांटी। अध्यक्ष शालू गुप्ता, अलका गुप्ता, नेहा बतरा, दीपा ऐरन, पारुल गुप्ता, पायल, श्वेता, नुपूर, रेखा, पूनम, चंचल, रितु, प्रीति, प्रियंका ने सहयोग दिया।