बागपत। मोहल्ला ठाकुरद्वारा के निकट बृहस्पतिवार की सुबह छात्रों के दो गुटों में जमकर लात घुसे चले। इससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट होती देख सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही छात्र मौके से फरार हो गए।