भाजपाइयों ने बनाई रणनीति
मेरठ। मंडल स्तर पर चल रही भाजपा की बूथ समितियों की बैठकों के क्रम में मंगलवार को ब्रह्मपुरी मंडल की बैठक शारदा रोड स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज में हुई। जिसमें बूथ कमेटियों को मजबूत करने की रणनीति तैयार हुई। बैठक में राजकुमार मांगलिक, प्रवीण अग्रवाल, गिरीश मोहन गुप्ता, योगेंद्र पाल गुप्ता, संजय शर्मा, उमा चतुर्वेदी, शशांक गुप्ता आदि मौजूद रहे।