ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से बढ़ रही परेशानी
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा और पं. सुनील भराला ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा करते हुए हड़ताल समाप्त कराने के लिए अनुरोध किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से व्यापार और व्यापारी पूरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। मंडी में फल और सब्जी की आवक रूक गयी है, तो उद्योगों के सामने भी माल भेजने की दिक्कत आ गई है। जबकि बाजार में आम व्यापारी भी सामान की आवक बंद होने से दिक्कत में है।