फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान समाधान बैठक में गूंजा गन्ना भुगतान का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान दिवस में गूंजा गन्ना बकाया भुगतान
विज्ञापन

मेरठ। बुधवार को बचत भवन में हुए किसान दिवस में भाकियू ने गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा जोर शोर से उठाया। जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने 14 दिन में गन्ना बकाया भुगतान कराने का वादा पूरा नहीं किया। प्रशासन ने 30 जून तक भुगतान कराने का वादा कर भाकियू का धरना उठाया था, लेकिन वादा पूरा नहीं हुआ। सत्यवीर जंगेठी ने बिजली चोरी के नाम पर किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का मुद्दा उठाया। भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों द्वारा बिना अभिभावकों की सहमति के फीस वृद्धि करने का मुद्दा उठाया। जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बकाया भुगतान कराने के निर्देश देते हुए बिजली चोरी के झूठे केस दर्ज न कराने के लिए बिजली अधिकारियों को हिदायत दी। राजकुमार करनावल, मोनू करनावल, जगबीर दबथुआ, विनेश प्रधान, वीरपाल सिंह, प्रमोद, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें