फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मण्डल ने सीएम से की अधिकारियों की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जनता के हितों की अनदेखी कर रहे अधिकारी
मेरठ। सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा जनता की समस्याओं की अनदेखी किए जाने को लेकर भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से शिकायत की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष काजी शादाब ने सीएम को भेजे पत्र में कहा है कि अधिकारी व कर्मचारी अपने पदों का दुरुपयोग कर जनता की समस्या का निवारण नहीं कर रहे और जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है। थानों, तहसीलों व अस्पताल आदि सरकारी विभागों में आम जनता के लिए मुहैय्या कराई जा रही सेवाआें के लिए जनता को धक्के खाने पड़ रहे हैं। जिसकी वजह से सरकार को दोष दिया जाता है, जबकि प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर जनता के हित में काम किए जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अधिकारी एवं कर्मचारी सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को भी जनता तक नहीं पहुंचा रहे हैं जिससे सरकार की छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारियों पर निगरानी रखने के लिए कमेटी गठित की जाए जो सीधे जनता के संपर्क में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें